जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में स्थानीय कचहरी परिसर में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित।

खूंटी : आखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार आज झारखंड राज्य में चल रहे राजकीय शोक के मध्य नजर रखते हुए सादगी से विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय के अंतर्गत खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी ने जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में स्थानीय कचहरी परिसर में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जिला कांग्रेस कमिटी ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया । मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा राजकीय शोक के कारण इस बार बहुत ही सादगी से और अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी से निर्देशित सादगी से विश्व आदिवासी दिवस जिला में मनाया गया उन्होंने कहा कि झारखंड से गार्जियन का हाथ हट जाने से सम्पूर्ण झारखंड दुखी है परन्तु अपनी परंपरा को भी बचाए रखना हम सब लोगों का कर्तव्य है इसी कारण बहुत सादगी से इस बार विश्व आदिवासी दिवस जिला कमेटी ने मनाया। मौके पर प्रदेश सचिव पीटर मुन्डू, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष फुलचंद टुटी, जेम्स तोपनो,सुशील पुर्ती , सुन्दरमनी हस्सा, शांता खाखा, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस ईन्दुआन्ना हस्सा, अनीता नाग,प्रदीप भेंगरा, एलेक्सियूस भेंगरा,आदि उपस्थित थे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.