आख़िर कुर्डुवाड़ी की मध्य रेल्वे प्रशाला की इमारत ज़मींदोज
सोलापूर - कुर्डुवाड़ी रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में स्थित मध्य रेल्वे द्वारा संचालित प्रशाला (विद्यालय) की पुरानी इमारत आखिरकार गिरा दी गई। करीब 200 वर्ष पुरानी और जर्जर हो चुकी इस इमारत को सुरक्षा कारणों से हटाया गया है। यह प्रशाला पहले रेलवे प्रशासन द्वारा चलाई जाती थी। वर्ष 2002 में विद्यालय को बंद कर दिया गया था। इसके बाद इस इमारत का उपयोग मतदान केंद्र के रूप में किया जा रहा था। इमारत काफी जर्जर हो चुकी थी, जिससे नागरिकों के लिए खतरा बना हुआ था।रेलवे कॉलोनी परिसर में पहले रेलवे वर्कशॉप होने के कारण बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी कार्यरत थे। उनके बच्चों की शिक्षा के लिए यह प्रशाला शुरू की गई थी। एक समय यहां विद्यार्थियों की संख्या काफी अधिक थी, लेकिन बाद में कर्मचारियों की संख्या घटने से स्कूल भी बंद हो गया।
केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की मांग
रेलवे कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए इस स्थान पर केंद्रीय विद्यालय शुरू किया जाए, ऐसी मांग की जा रही है। इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय संगठन, सोलापुर को भी सूचना दी गई है, ऐसा रेलवे कामगार नेता महेंद्र जगताप ने बताया।
बच्चों की शिक्षा के लिए होती थी असर
कुर्डुवाड़ी शहर में यह मध्य रेल्वे प्रशाला बच्चों की शिक्षा के लिए बहुत उपयोगी थी। यहां से अनेक खिलाड़ी भी तैयार हुए। अब यह इमारत जमींदोज हो जाने से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में नाराजगी है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
रिपोर्टर - प्रभव शोभा चंद्रकांत काले

No Previous Comments found.