कुर्डुवाड़ी में शिवजयंती उत्सव पर प्रशासन का कड़ा प्रतिबंध, संगठनों का विरोध
सोलापूर - कुर्डुवाड़ी शहर में हर वर्ष उत्साह और भव्यता से मनाया जाने वाला शिवजयंती उत्सव इस बार प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण नहीं मनाया जाएगा। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। इस निर्णय के बाद शहर के विभिन्न शिवजयंती मंडलों और शिवप्रेमियों में नाराज़गी देखी जा रही है। संगठनों ने इसे छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए प्रशासन के फैसले का सार्वजनिक विरोध जताया है। शिवभक्तों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से यह उत्सव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र के सभी शिवप्रेमियों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए प्रशासन से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। फिलहाल शहर में स्थिति शांत है,लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
रिपोर्टर - प्रभव चंद्रकांत काले

No Previous Comments found.