मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

एमसीबी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर रखते हुए 16 फरवरी 2026 को जगन्नाथ मंदिर, चिरमिरी में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में विभिन्न प्रमुख स्थलों पर अधिकारियों को कार्यपालिक दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार हवन एवं पूजा स्थल तथा मुख्य मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं के लिए विजयेन्द्र सारथी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) खड़गवां/चिरमिरी को दायित्व सौंपा गया है। उनके सहयोग हेतु विनीत कुमार सिंह, नजूल तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ श्रुति धुर्वे, तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्य मंच, कार्यक्रम स्थल, पत्थर शिलालेख एवं हेलीपैड क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु लिंगराज सिदार, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मनेन्द्रगढ़ को जिम्मेदारी दी गई है। उनके सहयोग के लिए समीर शर्मा, तहसीलदार चिरमिरी तथा नीरज कांत तिवारी, तहसीलदार भरतपुर को सहायक अधिकारी बनाया गया है। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम दिवस पर निर्धारित स्थलों में उपस्थित रहकर समन्वय, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

रिपोर्टर : मुस्ताक कुरैशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.