मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मान, देश की प्रगति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

चिरमिरी :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल अपने विधानसभा के चिरमिरी क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों से जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा देश की विकास यात्रा और जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और इसी क्रम में शाम को विधानसभा के मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में भी प्रबुद्ध लोगों से मिलकर उनका सम्मान और चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं, जिससे आम नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, किसान सम्मान निधि तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी अनेक योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन को आसान बनाया है। इन योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित प्रबुद्धजनों से देश के विकास और समाज के उत्थान को लेकर उनके विचार एवं सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और नागरिकों की राय एवं सुझाव शासन की नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होते हैं। प्रबुद्धजनों ने भी देश के विकास, सामाजिक समरसता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में अपने विचार साझा किए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यों पर चर्चा की।

विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है और विज्ञान, तकनीक, रक्षा, अंतरिक्ष एवं आर्थिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में जनसहभागिता और विकास की इसी भावना के साथ भारत विश्व पटल पर और अधिक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।
इस अवसर पर उनके साथ जिला महामंत्री द्वारिका प्रसाद जायसवाल, श्रीपत राय, बबलू महराज, राजकुमार बधावन, प्रमोद सिंह, मौजूद सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा पर चर्चा करते हुए आगामी वर्षों में भी जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

रिपोर्टर : मुस्ताक कुरैशी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.