किशोरी को अगवा करने के आरोप में पिता,पुत्र,व माँ पर केस

कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को सेवरही थाना गांव के पिता,पुत्र,व उसकी माँ पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए किशोरी के माता ने पुलिस को  तहरीर देकर तीन के विरुद्ध केश दर्ज कराई है।पुलिस घटना की जाच कर रही है।

किशोरी के माता ने पुलिस को दिए तहरीर में कही है कि 20 मई की सुबह उसके नाबालिग पुत्री को सेवरही थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवक ने बहला फुसलाकर कर कही भगा ले गया है। किशोरी के स्वजनो ने रिस्तेदारों के वहा व अन्य जगहों पर खोजबीन किया गया लेकिन कही कुछ पता नही चला। पता लगाने पर यह ज्ञात हुआ कि उसकी लड़की को सेवरही क्षेत्र के गांव का एक लड़का व उसके माता,पिता ने मिलकर उसके लड़की को अगवा कर लिया है।थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर केश दर्ज कर लिया गया है। पुलिस खोजबीन कर रही है।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.