शादी समारोह में गये युवक की बाइक चोरी

कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र में 12जून को सादी समारोह में एक युवक बरगही के एक व्यक्ति के वहा गया था।उनके दरवाज़े के सामने से खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने बृहस्पतिवार शाम चुरा ले गये।पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार करमैनी निवासी शाकिर अली पुत्र कयामुद्दीन 12 जून को पटहेरवा क्षेत्र के बरगही एक व्यक्ति के यहा सादी समारोह में गये थे।वह अपनी बाइक उनके दरवाजे पर खड़ी कर भोजन करने चले गए। भोजन करने के बाद वह अपनी गाड़ी के पास पहुचे तो उनकी बाइक वहाँ से गायब थी।काफी खोजबीन के बाद बाइक नही मिलने पर पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।पीड़ित ने बताया की उक्त प्रकरण की फुटेज अलाउद्दीन मास्टर के सीसीटीवी कैमरा में मौजूद है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है जाच की जा रही है।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.