प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुँचकर मचाई उत्पात,समझाने बुझाने पर हुई शांत
कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम उस समय बवाल मच गया।जब एक प्रेमिका अपने प्रेमी को ढूढ़ते प्रेमी के घर पहुँच गई और प्रेमी के नही मिलने पर बवाल मचा काफी समय तक उत्पात मचाती रही।बाद में गांव के कुछ लोगों के समझाने पर वह मानी और मामला शांत हुआ।यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक गांव की लड़की व पड़ोसी गांव के लड़के से एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है।दोनों मोबाइल से बातचीत करते थे।लेकिन एक हप्ते से से लड़का अपनी प्रेमिका से बात नही कर रहा था।बहुत प्रयास के बाद जब प्रेमिका को सफलता नही मिला तो वह प्रेमी को ढूढ़ते उसके घर जा पहुँची।लेकिन वह खेत मे रोपनी करा रहा था।जब प्रेमिका को यह ज्ञात हुआ कि वह गांव के बाहर खेत मे है तो वही पहुँच गयी और प्रेमी का कालर पकड़ कर कहने लगी इतने दिन से फोन क्यो नही कर रहे थे।तो प्रेमी ने गुहार लगता रहा कि उसकी मोबाइल एक हप्ता से खराब है ।इसलिये वह बात नही कर रहा है।फिर प्रेमिका प्रेमी पर टूट पड़ी।प्रेमी उसके सामने गिड़गिड़ाता रहा।बाद में गांव के कुछ संभ्रांत लोगों
बीच बचाव कर मामला शांत कराया।प्रेमी व प्रेमिका दो संप्रदाय के बताएं जा रहे है।लेकिन इस घटना की चर्चा क्षेत्र में खूब है।
रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

No Previous Comments found.