खेत मे गयी महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप

कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी एक महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर उसके साथ जबरजस्ती छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुये। पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

पीड़िता महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा हैं कि 28 जून की सुबह आठ बजे वह अपने खेत मे काम करने के लिए गयी थी।तभी उसके गांव के एक व्यक्ति ने उसे अकेला देख उसके साथ छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिये।जब महिला ने जोर जोर से चिल्लाने लगी तो उसका लड़का दौड़ते हुए आया।तब उक्त व्यक्ति उसको छोड़कर वहा से भाग गया।उक्त घटना की उलाहना लेकर वह और उसका लड़का उसके घर गये तो उक्त व्यक्ति और उसके स्वजनो ने इन लोगो को मारपीट कर घायल कर दिये। थानाध्यक्ष ने बताया की तहरीर मिली है जाच किया जा रहा है।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.