राज्यमंत्री ने किया दुर्गा मंदिर स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास ग्रामीणों में उत्साह!

कुशीनगर : विकास खंड सेवरही के ग्राम पंचायत भूलिया अगरवां स्थित दुर्गा स्थान परिसर में शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे दुर्गा मंदिर निर्माण का कार्य भूमि पूजन व शिलान्यास दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते राज्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी है। मंदिर केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने का माध्यम हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था और संस्कृति का केंद्र बनेगा। ग्रामवासियों ने मंदिर निर्माण को क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने वाला कदम बताया। श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन में निरंजन सिंह, बिट्टू सिंह, ब्लाक प्रमुख सेवरही धनंजय तिवारी, भाजपा कार्यकर्ता रमेश ब्याहुत, अवध विहारी, जवाहर लाल, पंकज मद्धेशिया, शिवनाथ पटेल, अमित मद्धेशिया, चंदन श्रीवास्तव, राहुनाथ कुशवाहा, मुन्ना गुप्ता, प्रभुनाथ यादव, अशोक गुप्ता, मनोज गुप्ता, मृत्युंजय, जन्मेजय, राजू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड
No Previous Comments found.