कर्मचारी पर दस लाख गबन का आरोप,मुकदमा दर्ज

कुशीनगर :  क्षेत्र के नगर पंचायत फाजिलनगर के एक अल्ट्रासाउंड के मालिक ने अपने एक कर्मचारी पर करीब दस लाख रुपये गबन करने व मांगने पर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाते हुये न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

अल्ट्रासाउंड के मालिक उमेश पांडेय निवासी अमरवा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में एक प्रकीर्णवाद दाखिल कर कहा उनका हास्पिटल रोड फाजिलनगर में अल्ट्रासाउंड है।जहां दिवाकर कुमार मिश्र निवासी गांव पुरैना थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज(बिहार) बतौर कर्मचारी के रूप में काम करते थे।2021 के बाद से वह ही अल्ट्रासाउंड के आय-व्यय रखते थे।बीच में कई बार उनसे आय-व्यय की हिसाब करने को कहा गया तो वह ₹-1.40 लाख रुपये ऑनलाइन मेरे खाते में भेजे और परिवार परेशानियां बताते हुये कहा कि समय निकाल कर हिसाब कर लिया जायेगा।जब हिसाब किया गया तो उक्त दिवाकर कुमार मिश्र पर ₹-1026676 की देनदारी निकली।वह स्वीकार किया कि वह किस्तों में उक्त धन को लौटा देंगे।लेकिन बाद में वह धन वापस नही किये।29 जून 2025 को जब दिवाकर कुमार मिश्र अपने दो तीन साथियों नाम पता अज्ञात के साथ बघौचघाट तिराहे पर एक मिष्ठान के दुकान पर मिले तो उनसे अपनी बकाया धनराशि के सबंध में पूछताछ किया तो वह उनके साथ साथियों सहित मारपीट व अपशब्द बोलने लगे।कहे कि अब तुम्हे कोई धन नही देना है।जो करना हो वह कर लो।इसके बाद जानमाल सहित विभिन्न प्रकार की धमकी देने लगे।न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुये दिवाकर कुमार मिश्र सहित उनके तीन चार अज्ञात साथियों के विरुद्ध गबन सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.