हिंदी दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित

कुशीनगर - फाजिलनगर श्री भगवान महावीर पी0 जी0 कॉलेज पावानगर मे 'हिंदी दिवस' के उपलक्ष्य मे हिंदी विभाग द्वारा 'हिंदी दिवस समारोह' का आयोजन किया गया | आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के यशश्वी प्रबंधक  शक्ति प्रकाश दीक्षित ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप  प्रज्जवलित करके की | उन्होंने ने कहा कि अगर हम सच मे हिंदी दिवस को सार्थक बनाना चाहते हैं तो हमें हिंदी को आत्मसात करना होगा और उसे व्यवहार मे भी लाना होगा |कार्यक्रम की अध्यक्षता  करते हुए संस्कृत विभाग के प्रोफेसर कृष्णचंद्र चौरसिया ने "हिंदी भाषा" के विकास को संस्कृत की परम्परा से जोड़ते हुए विस्तार से बच्चों के समक्ष विचार रखे |आज के कार्यक्रम  का प्रभावशाली संचालन करते हुए हिंदी विभाग के वरीय आचार्य डॉ प्रभाकर मिश्र ने 'हिंदी दिवस' मनाने की परम्परा और उसकी उपयोगिता पर विस्तार से बच्चों के समक्ष अपने विचार रखे | कार्यक्रम मे आए अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रवर्तन हिंदी विभाग के सहायक पंकज कुमार ने किया | हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ प्रशांत बौद्ध ने हिंदी की बढ़ती साख पर विचार व्यक्त किया| शिक्षाशात्र विभाग के विभागाध्यक्ष सुकेश कुमार पाण्डेय ने स्वरचित कविता 'मैं राजभषा हिंदी हूं' कविता का वाचन किया |शिक्षाशात्र विभाग सहायक आचार्य डॉ विजय पवार ने भी हिंदी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किया |छात्र -/छात्रों मे शमा नाज़. अमृता गोंड, आँचल पाण्डेय,हाजरा, राहुल सिंह आदि ने काव्य पाठ किया |धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के आचार्य गरिजेश मिश्र ने किया | इस अवसर पर डॉ महात्मा प्रणव चतुर्वेदी,बृजेश वर्मा , शैलेष प्रजापति, डॉ श्रवण कुमार,गिरिजेश गौड़, डॉ श्रवण,डॉ विवेकानंद, राजेश पाण्डेय,रविप्रकाश, देवेंद्र त्रिपाठी, अंतिमा,विज्ञान वर्ग के सहायक आचार्य आदि प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।


रिपोर्टर - सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.