एस.एम. सेंट्रल एकेडमी में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
कुशीनगर : विकास खण्ड फाजिलनगर के अमरवां सोफीगंज स्थित एस.एम. सेंट्रल एकेडमी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के नेता राजन शुक्ल ने फीता काटकर किया। खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुये सपा नेता राजन शुक्ल ने कहा कि खेल जीवन को ऊर्जा देता है और बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। मैदान में सीखे गए मूल्य जीवन भर साथ रहते हैं। विद्यालय द्वारा इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सराहनीय प्रयास हैं। उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता कई दिनों तक चलेगी, जिसमें आसपास के कई विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी।
इस अवसर पर संजय मणि, संतोष मणि, निर्भय त्रिपाठी,मुहम्मद इमरान, अर्जुन गुप्ता,आदित्य राज तिवारी,जगजीत राव,मंसूर हसन सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

No Previous Comments found.