संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मृत्यु,पुलिस ने लाश कब्जे में लिया

कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव करमैनी में एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के बाद पुलिस ने सूचना पर लाश कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि छह माह पूर्व ही पति-पत्नी प्रेमविवाह किया था।दोनों एक ही गांव के थे। इसी गांव की चुलबुली उर्फ रुकसार  पुत्री हारून ने छह माह पूर्व ही पड़ोसी युवक आजाद से प्रेम विवाह किया था।कुछ दिन एक साथ रहने के बाद पति आजाद व उसके परिजनों के विरुद्ध मृतका रुकसार ने थाना पटहेरवा में मारपीट व दहेज उत्पीडनन की मुकदमा भी दर्ज कराई थी।लेकिन फिर दोनों बतौर पति-पत्नी के साथ रह रहे थे।मृतका के पति आजाद का कहना है कि वह सामान्य रूप से रात में खाना खाकर सोई लेकिन अचानक रात में उसकी तबियत बिगड़ गयी और उसकी मृत्यु हो गयी।जबकि उसके मायके वालों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व रुकसार को उसके ससुराल व पति ने गंभीररूप से मारपीट कर घायल किया था।उसी समय पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज की थी।लेकिन वह इलाज आदि कराने की शर्त पर पुनः अपने घर रखें थे।मायके वालों का अंदेशा है कि उसकी मृत्यु उसी समय लगे चोटों के कारण हुई हैं।पुलिस ने मृतका की लाश को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया है।प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम सिंह यादव ने बताया कि विवाहिता की लाश अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया गया है।रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाई की जायेगी।फिलहाल कोई तहरीर मायके की ओर से नही मिला है।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.