गुरवलिया बाजार में खुलेआम चल रहा ‘मॉडल शॉप’ जैसा अवैध कारोबार

कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के हल्का नंबर एक के अंतर्गत आने वाले गुरवलिया बाजार में अवैध शराब बिक्री का धंधा इन दिनों खुलेआम फल-फूल रहा है। स्थिति यह है कि क्षेत्र में मॉडल शॉप के तर्ज पर चखना की दुकानें 24 घंटे शराब उपलब्ध करा रही हैं जिससे कानून व्यवस्था और आबकारी नियमों की खुली धज्जियां उड़ रही हैं।  सूत्रों के अनुसार इन दुकानों पर निर्धारित खुदरा मूल्य से 5 से 10 रुपये अधिक लेकर हर समय शराब उपलब्ध कराई जाती है। शराब के शौकीनों की भीड़ शाम होते ही इन दुकानों पर जुटने लगती है और रात भर दुकानों का संचालन चलता रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध कारोबार को रोकने के बजाय हल्का के सिपाही और दारोगा का संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण दुकानदार बेखौफ होकर यह व्यापार चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि दुकानदारों द्वारा प्रतिमाह कुछ राशि देकर पुलिस का ‘सुरक्षा कवच’ हासिल कर लिया जाता है, जिसके बाद उनपर किसी भी तरह की छापेमारी का डर नहीं रहता।
लोगों का आरोप है कि यदि कोई शिकायत भी करता है तो कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जाती है। वहीं दुकानदारों को छापेमारी की जानकारी पहले ही मिल जाती है, जिससे वे तुरंत दुकान बंद कर गायब हो जाते  हैं।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.