लेनदेन के विवाद में चला पहसुल,दो घायल!
कुशीनगर - पटहेरवा थाना क्षेत्र के मंगलवार की शाम करीब पांच बजे क्षेत्र के गांव मोगलपुरा में लेनदेन के मामले में पहसुल के वार से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो होने की खबर है।घायल में एक मछली विक्रेता तथा दूसरा साहूकार बताए जाते है।वैसे पुलिस घटना स्थल पर पहुँची थी।लेकिन पुलिस को कोई तहरीर नही मिला है। मोगलपुरा निवासी परशुराम सिंह व उसी गांव चंद्रिका चौहान मछली पालन करते है।चंद्रिका चौहान परशुराम सिंह के पोखरी से मछली लेकर बिक्री करते है।आरोप है कि परशुराम सिंह शाम को मोगलपुरा चौराहा पर मछली बेच रहे चंद्रिका चौहान से बकाया रुपये मांगने गये।इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा तो परशुराम सिंह, चंद्रिका चौहान की मोपेड छीन लिये।इसी बीच चंद्रिका चौहान द्वारा मछली काटने वाले पहसुल से परशुराम सिंह पर वार कर दिया गया।जिससे उनके हाथ अंगूठा कट गया और वह लहूलुहान हो गये।आरोप है इसके बाद परशुराम सिंह ने उसी पहसुल से चंद्रिका गर्दन पर वार कर दिया।जिससे उसके गर्दन कट गया।आसपास के लोगों दोनों को अलग किया।घटना के बाद दोनों के स्वजन उन्हें हास्पिटल लेकर चले गये।लेकिन घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुँच गयी।लेकिन दोनों पुलिस के हाथ नही लगें।वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेराम सिंह यादव ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नही दी है।
रिपोर्टर - सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

No Previous Comments found.