पांच वर्ष से फरार 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर : मंगलवार दोहर पांच वर्ष से फरार चल रहा 25 हजार रूपये का इनामी गो-तस्कर बाराबंकी जिले के थाना कोतवाली नगर के सेवा हास्पिटल के पीछे रहने वाले रेहान वारिश को पुलिस ने कसया बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।उसके ऊपर पटहेरवा सहित गोंडा जिले में तीन मुकदमें दर्ज है।लेकिन वह फरार था।बताया जा रहा कि वह कसया स्थित अपने किसी परिचित से मिलने आया था।

     थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि 25 हजार रुपये का इनामी गो-तस्कर रेहान वारिश को गिरफ्तार करने के लिये कई बार उसके ठिकाने पर पटहेरवा पुलिस दबिश दे चुकी थी।लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था।सूचना मिली थी कि वह कसया में किसी परिचित से मिलने दोपहर में पहुँचेगा।उपनिरीक्षक मनोज वर्मा,अनुराग यादव कांस्टेबल मुलायम यादव व आंनद गुप्ता के साथ वहाँ से गिरफ्तार कर लिया गया।न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.