पति पर पूर्व से शादीशुदा होने का आरोप,दहेज के लिये प्रताड़ना

कुशीनगर : एक विवाहिता ने पति पर पूर्व से शादीशुदा होने का आरोप लगाते हुये कही है कि शादी के बाद उसके माता-पिता सहित बहने दहेज के लिये मारपीट व उत्पीड़न कर रही है।पुलिस मामले की जांच कर कार्यवाई की आश्वासन पीड़िता को दी है।

      पटहेरवा निवासी सनम देवी पुत्री छोटेलाल प्रसाद ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखी है कि उसकी शादी परसौनी खुर्द निवासी सोनू कुमार पुत्र घुरेली से 27 नवंबर 2023 में हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक हुआ था।शादी के बाद से ही उसकी सास,श्वसुर व उसकी बहने दहेज कम मिलने की बात कह कर मारपीट व उत्पीड़न करने लगी।उसके पिता ने उसके पति से बात की और वह समझौता कर उसे मुंबई साथ लेकर चले गए।इसी बीच एक लड़की भी पैदा हुई।फिर भी पति सोनू,श्वसुर,सास व उसकी बहने दहेज के लिये बार बार उसके पति को उकसाती है।पति सोनू पांच लाख रुपये दहेज मांगने लगा और एक दिन सारा आभूषण व कपड़ा आदि छीन लिया और घर से बाहर निकाल दी।बाद में यह ज्ञात हुआ कि उसका पति सोनू पूर्व से ही शादीशुदा है।वह छीपा कर उससे शादी की थी।थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है।घटना की जांच कराकर कार्यवाई की जा रही है।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.