गन्ने की फसल में लगी आग,पांच एकड़ फसल जलकर हुआ नष्ट

कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव मोगलपुरा के सरेह में बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात कारणों से गन्ने की फसल में आग लग गयी।जिससे किसानों के करीब पांच एकड़ गन्ना की फसल जलकर नष्ट हो गयी है।सूचना पर पहुँची अग्निशमन दल ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी।

मोगलपुरा के रहीम गद्दी,नसरुद्दीन व परवेज आलम आदि गन्ने की खेत में अचानक आग लग गयी।आग लगने की सूचना पर पूरा गांव के लोग गन्ने में आग को बुझाने लगें।लेकिन आग धीरे धीरे बिकराल रूप ले लिया और करीब 5 एकड़ गन्ने की फसल जल गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने तत्काल अग्निशमन दल को सूचित किया।घटनास्थल पर पहुँची अग्निशमन दल ने गन्ने की खेत में लगी आग को भारी मशक्कत के बाद बुझाई। बताया जा रहा कि गन्ने के खेत के बगल में धान की खेत की डंठल को कोई किसान जला रहा था।इसी दौरान आग की चिंगारी गन्ने की फसल को चपेट में ले लिया और देखते देखते करीब पांच एकड़ गन्ने की फसल जल गई।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.