भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के जिला प्रवासी डॉ सत्येन्द्र सिन्हा
कुशीनगर : जनपद में भाजपा के मथौली , रामकोला, लक्ष्मीगंज और पडरौना मण्डल की अलग-अलग बैठकें किया, जिसमें मण्डल कार्यकर्ताओं को निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है। युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया गया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र सिन्हा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।कहा कि यह अभियान सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पार्टी के संगठनात्मक दायित्व का भी हिस्सा है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।
रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की सक्रियता से होती है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी सुनिश्चित करें। विधायक ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे संगठनात्मक सुदृढ़ता, जनसंपर्क और सेवा कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती,जिला मंत्री अतुल श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,मण्डल अध्यक्ष विवेकानंद पाण्डेय, अदालत प्रसाद आर्या, मनोहर गुप्ता, भुवनेश्वर त्रिपाठी,रामदेव कुशवाहा जी आशुतोष दुबे, मोनू सिंह, अवधेश पाण्डेय , सुधांशु पाण्डेय, अवध किशोर पाण्डेय,अरविन्द सिंह सहित मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के मण्डल संयोजक सह संयोजक व प्रवासी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

No Previous Comments found.