मनरेगा व पीएम आवास योजनाओं के सोशल ऑडिट की एक्जिट कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

कुशीनगर : विकास खण्ड सेवरही के सभागार में शुक्रवार को मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों के सोशल ऑडिट पूर्ण होने के उपरांत एक्जिट कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय ने की।

जिला विकास अधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड की सभी 82 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट की प्रक्रिया सम्पन्न की गई। इसमें 23 ग्राम पंचायतों में वित्तीय विचलन एवं अनियमितता के प्रकरण सामने आए हैं। साथ ही 30 से अधिक ग्राम पंचायतों में सेवन रजिस्टर अपूर्ण पाया गया। बताया गया कि अधिकांश मामलों का निस्तारण संबंधित गोपनीय अभिलेखों (साय) के आधार पर मौके पर ही कर दिया गया, जबकि कुछ मामलों में विभागीय कार्यवाही की संस्तुति भी की गई है।

अधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020 से 2025 तक के सोशल ऑडिट में जो भी कमियां चिन्हित हुई हैं, उनके निस्तारण के लिए सभी ग्राम पंचायतों को एक सप्ताह का समय प्रदान किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल ऑडिट का मूल उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनभागीदारी को सुनिश्चित करना है, ताकि विकास कार्यों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनी रहे।

बैठक में खण्ड विकास अधिकारी विद्या सागर गुप्ता, जिला कोऑर्डिनेटर अनंत भार्गव, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कलीमुल्लाह अंसारी, एपीओ अविनाश गुप्ता, सचिव जितेन्द्र यादव, शिबू राय, विश्राम प्रसाद, रामदास वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.