पत्नी की तहरीर पर आरोपी छोटे भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
कुशीनगर : पटहेरवा।पुलिस ने शनिवार की शाम बड़े भाई के पेट में चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर आरोपी छोटे भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज कर चाकू सहित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वहीं घायल का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
शनिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के करजहां गांव निवासी स्व बंधु गोंड के पुत्रों रामप्रवेश गोंड व रमेश गोंड में भूमि बंटवारे को लेकर कहासुनी के दौरान छोटे भाई रमेश गोंड ने बड़े भाई रामप्रवेश गोंड के पेट में चाकू से हमला कर दिया था।लहूलुहान हालत में परिजन उसे सी एच सी फाजिलनगर इलाज के लिए पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।अभी उसकी स्थिति नाजुक है और उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।बताया जाता है दोनों भाई के पिता की तीन माह पूर्व मौत हो गई थी।भूमि बंटवारे सहित अन्य बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी के दौरान यह घटना हुई।मामले में पीड़ित रामप्रवेश गोंड की पत्नी अनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की दोपहर आरोपी रमेश गोंड के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गांव के ही विद्यालय के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसके निशानदेही पर चाकू बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

No Previous Comments found.