डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया शुरू, वागीश्वरी रामबासी पीजी कॉलेज ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

 कुशीनगर : यूपी डीएलएड 2025 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद गुरवलिया स्थित वागीश्वरी रामबासी पीजी कॉलेज ने प्रेस वार्ता कर अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। महाविद्यालय के डायरेक्टर आदित्य विशाल पाठक ने बताया कि कॉलेज में विगत 8 वर्षों से निरंतर डीएलएड (BTC) का कोर्स सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। महाविद्यालय में कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं और अब तक यहाँ से उत्तीर्ण सैकड़ों प्रशिक्षु उत्तर प्रदेश और बिहार में शिक्षक बनकर सेवाएँ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर बेहतर शिक्षकों की फौज तैयार करना है।

डायरेक्टर पाठक ने डीएलएड प्रवेश की पात्रता पर आए हालिया न्यायिक निर्णय का जिक्र करते हुए बताया कि डीएलएड में प्रवेश के लिए मूल पात्रता स्नातक थी। इंटर पास अभ्यर्थियों को प्रवेश देने के मामले में उत्पन्न विवाद पर उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी की दलील सही मानी है। इस कारण कुछ विलंब जरूर हुआ, किंतु अब प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह स्पष्ट और सुचारु है।

 शासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 

 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण किए जा सकेंगे। 

 16 दिसंबर तक शुल्क जमा करना अनिवार्य है। 

 18 दिसंबर तक आवेदन पत्र का प्रिंट निकालना होगा। 
 इसके बाद अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर स्टेट रैंक जारी की जाएगी और वर्गवार/श्रेणीवार सीट आवंटन हेतु काउंसलिंग कराई जाएगी।* 
 17 फरवरी 2026 से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।  डायरेक्टर आदित्य विशाल पाठक ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की कि वे समय-सारणी का पालन करें और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने आत्मविश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी वागीश्वरी रामबासी पीजी कॉलेज जिले में डीएलएड प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को और सुदृढ़ करेगा।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.