डैफोडिल्स एकेडमी में अग्नि सुरक्षा अभ्यास आयोजित
कुशीनगर : नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नम्बर एक ब्रह्मदेव गिरि स्वतंत्रता सेनानी नगर, पकरियार पूरब पट्टी स्थित डैफोडिल्स एकेडमी में अग्नि सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए एक माकड्रिल आयोजित किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों को अग्नि आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक करना था। माक ड्रिल के दौरान, आग लगने की स्थिति का अनुकरण किया गया। छात्रों और शिक्षकों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सुरक्षित निकासी के नियमों का पालन किया और निर्धारित स्थान पर इकट्ठा हुए। इस अवसर पर, विद्यालय में अग्नि प्रशिक्षण देने आये हुए अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षक ने कहा, कि "अग्नि सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है। हमें आग के खतरों से बचने के लिए नियमित रूप से जागरूक और तैयार रहना चाहिए।" माक ड्रिल का उद्देश्य छात्रों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना और आपात स्थिति में उनकी प्रतिक्रिया का मूल्यांकन करना था। इस अभ्यास से छात्रों ने काफी कुछ सीखा और अग्नि सुरक्षा के महत्व को समझा। विद्यालय की प्रबंधन टीम ने सभी छात्रों और कर्मचारियों को इस अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।
रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

No Previous Comments found.