‎हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम में पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर दिया जोर

कुशीनगर : ‎पडरौना नगर स्थित बीआरसी परिसर में शुक्रवार को हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पांच से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा से जोड़ा गया। बच्चों को अक्षर ज्ञान, संख्या व रंग पहचान, चित्रकला, गीत, कविता व शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर दिया गया। ‎कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ रवि रंजन ने कहा कि तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक व विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रिय भूमिका जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। ‎बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि छोटे बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अभिभावकों की भी है। उन्होंने बच्चों के नामांकन व नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने की अपील की। बीईओ नगर अमित चौहान ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र नारायण पांडेय ने किया।

‎कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ रवि रंजन, बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह व बीईओ नगर अमित चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर जूशिसं के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, मुन्न सिंह, मंजू देवी, अमरदीप शुक्ल, सुबोध शुक्ल, अखिलेश सिंह, ऋषिकेश सिंह, मनीष बाजपेई, सुनील मिश्र, आकाश सिंह, राजकुमार भाष्कर, अनुपम त्रिपाठी, अरविंद मद्धेशिया, उपेंद्र दुबे, देवेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.