थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
कुशीनगर : जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पहले मामले में मु0अ0सं0 527/2025, धारा 64(1) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत वांछित अभियुक्त राजेश राय पुत्र सुदर्शन राय, निवासी हरखापुर, थाना पिपराईच, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।
दूसरे मामले में मु0अ0सं0 510/25, धारा 69, 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस के अंतर्गत वांछित अभियुक्त अमन तिवारी उर्फ रवि पुत्र योगेश, निवासी मथौली बाजार, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियोग पंजीकृत:
मु0अ0सं0 527/2025 धारा 64(1) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट, थाना को0 हाटा, जनपद कुशीनगर
मु0अ0सं0 510/25 धारा 69, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस, थाना को0 हाटा, जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त:
राजेश राय पुत्र सुदर्शन राय, निवासी हरखापुर, थाना पिपराईच, जनपद गोरखपुर
अमन तिवारी उर्फ रवि पुत्र योगेश, निवासी मथौली बाजार, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, थाना को0 हाटा
अपर निरीक्षक गुलाब यादव, थाना को0 हाटा
उप निरीक्षक रूपेन्द्र पाल, थाना को0 हाटा
हेड कांस्टेबल प्रेमचंद यादव, थाना को0 हाटा
कांस्टेबल विरेंद्र मौर्य, थाना को0 हाटा
कांस्टेबल बिन्देश्वरी राय, थाना को0 हाटा
रिपोर्टर : सत्यनारायण

No Previous Comments found.