थाना पटहेरवा पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ महिला समेत दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना पटहेरवा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम भटवलिया से दो जरिकैन में कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं दो डेग (बर्तन) बरामद कर मौके से एक महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पटहेरवा पर मु0अ0सं0 23/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0सं0 23/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना पटहेरवा, जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त —
नरेश निषाद पुत्र स्व0 महात्तम निषाद, निवासी बिन्दवलिया, थाना पटहेरवा, जनपद कुशीनगर
एक महिला अभियुक्ता
बरामदगी का विवरण —
दो जरिकैन में 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब (कुल 20 लीटर)
दो डेग (बर्तन)
गिरफ्तारी करने वाली टीम —
थानाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र राय, थाना पटहेरवा
उ0नि0 अनुराग यादव
उ0नि0 सच्चिदानन्द यादव
का0 राजन जायसवाल
का0 अजय यादव
म0का0 ऊषा अग्रहरि
म0का0 प्रमिला कुमारी।
रिपोर्टर : सत्यनारायण

No Previous Comments found.