दस दिन पूर्व विद्यालय जाने बात कहकर घर गायब हुई दो सगी बहनों की नही लगा कोई सुराग!

कुशीनगर :  दस दिन पूर्व घर से विद्यालय जाने की बात कहकर घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई दो सगी बहनों के सबंध में अभी कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लग पाए है।वही स्वजनों को कई तरह की आशकाएं खाये जा रही है।वैसे पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर दोनों बहनों की मोबाइल की काल डिटेल निकाल कर खोजबीन में लगी है। पटहेरवा के एक गांव दो सगी बहने बीते 24 जनवरी को विद्यालय जाने के लिये एक साथ घर से निकली थी।एक बहन पटहेरवा के प्रतिष्ठित इंटरमीडिएट कालेज की 12 वीं की छात्रा थी।जबकि दूसरी तमकुहीराज के पास स्थित एक महाविद्यालय की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।इनका उम्र क्रमशः 20 व 22 वर्ष की बताई जा रही है।घटना की शाम तक विद्यालय से वापस नही आने पर उनकी माँ ने अपने करीबी रिश्तदारी में इनकी खोजबीन की।लेकिन कोई सुराग नही लगने पर उसने इसकी सूचना विदेश रहने वाले पति को दी।पति द्वारा पुलिस के सूचना देने की बात पर गायब बहनों की माँ ने उनके घर से गायब होने की सूचना पुलिस को मंगलवार की शाम को दी।बताया जा रहा है कि दो बहनों ने अपनी सारी कागजात व कुछ घर से नकदी भी साथ ले गयी है।वही पटहेरवा के एक सुनार के यहां अपनी पैजेब बंधक रखकर छह हजार रुपये लेकर गई है।घटना के दिन से ही उनकी मोबाइल बंद बता जा रहा।दोनों सगी बहनों के एक साथ गायब होने की घटना के सबंध में गांव में कई तरह की चर्चाएं है।फिलहाल पुलिस इनके मोबाइल नंबर की काल डिटेल निकाल कर  में लगी है।थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि सूचना के बाद से गायब छात्राओं की खोजबीन में पुलिस लगी हुई है।कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं पुलिस की हाथ लगी है।जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जायेगा।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.