वरदान साबित होगा अत्याधुनिक सिटी स्कैन सेंटर:पीएन पाठक

कुशीनगर : फाजिलनगर कस्बे को स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। हॉस्पिटल रोड पर स्थित राज अल्ट्रासाउंड एक्स-रे पैथोलॉजी के परिसर में अब अत्याधुनिक सिटी स्कैन सेंटर का शुभारंभ हो गया। इस बहुप्रतीक्षित सुविधा का उद्घाटन कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक व विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मुख्य अतिथि विधायक पी.एन. पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि फाजिलनगर जैसे कस्बे में सिटी स्कैन जैसी आधुनिक जांच सुविधा का आरंभ होना अत्यंत सराहनीय है। इससे आम जनता को समय पर सही इलाज मिलेगा और मरीजों को बड़े शहरों की ओर भटकना नहीं पड़ेगा। यह इस क्षेत्र के बहुत ही उपयोगी व सराहनीय पहल है।उन्होंने संस्था प्रबंधक को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह केंद्र सेवाभाव और पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किसी भी क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण आधार होता है फाजिलनगर में सिटी स्कैन सेंटर खुलने से केवल कस्बे नही बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। यह केंद्र क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर उमेश पाण्डेय एवं मोहन पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य फाजिलनगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सस्ती, सुलभ और भरोसेमंद जांच सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि व प्रधान सुरेंद्र कुशवाहा, पूर्व प्रमुख संजय गुप्ता, जिला पंचायत प्रतिनिधि राजन शुक्ला, सपा नेता संतोष तिवारी, ग्रापये के तहसील अध्यक्ष कृष्ण मोहन पाण्डेय ,वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा नेता विनय तिवारी, मनीष तिवारी, भाजपा नेता अमिताभ मिश्रा , वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण मुरारी पाण्डेय,सतीश पाण्डेय, आद्या सिंह, विजय गौड़, दिनेश सिंह, संतोष सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, अस्पताल अधीक्षक उमाशंकर नायक, सीओ जोश, अमिताभ मिश्र, सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने फाजिलनगर में सिटी स्कैन जैसी आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संस्था प्रबंधन की जमकर सराहना की और इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम बताया। निस्संदेह, यह सिटी स्कैन सेंटर फाजिलनगर व आसपास के ग्रामीण अंचलों के लिए राहत और उम्मीद की नई किरण साबित होगी।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.