एस पी पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह आयोजित की गई

कुशीनगर - स्थानीय बाजार गुरवलिया में एस पी पब्लिक स्कूल में विदाई एक सतत प्रक्रिया है, शिक्षा के क्षेत्र मे एक स्कूल से विदा होकर दूसरे स्कूल मे दाखिला लेना साथ ही  शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए ऊँची मुकाम हाशिल करना ही इसका मुख्य उद्देश्य है l उक्त बातें राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत व अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य डा. शक्ति प्रकाश पाठक ने गुरवलिया बाजार स्थित एस पी पब्लिक स्कूल मे दशवी, बारहवीं के विद्यार्थियों के विदाई समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को शम्बोधित करते हुए  कही उन्होंने बच्चों से मुख़ातिब होते हुए कहा कि

आप सभी को एक लक्ष्य निर्धारित कर राष्ट्र निर्माण मे अपनी योगदान  प्रमुखता से देना चाहिए l वहीं  डायरेक्टर आदित्य विशाल पाठक ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं जो शिक्षकों द्वारा कुम्हार के तरह तराश कर नव निर्माण किया जाता है l आप उच्च शिक्षा हाशिल कर जिस क्षेत्र मे भी जाएं राष्ट्र एवं समाज हित मे कार्य  करते हुए अपने माता पिता, गुरुजनो के साथ साथ विद्यालय का नाम रोशन करें l 

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया साथ ही कार्यक्रम के आयोजक द्वारा अतिथियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित  किया गया l उपरोक्त कार्यक्रम मे छात्र  छात्रओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी l इस अवसर पर प्राचार्य डा. प्रमोद तिवारी, शिक्षक अभय राज सिंह, अमर गिरी, रोविन शेख,  निर्भय राज सिंह, विवेक राय, रीता सिंह, साजिदा खातून, प्रियंका जायसवाल, जिन्नत जहाँ आदि उपस्थित रहे अध्यक्षता ट्रस्टी नवेंन्दु शेखर एवं  संचालन इमरान हाशमी ने की l

रिपोर्टर - सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.