गायब दोनों सगी बहने झारखंड से एक कपड़े की दुकान से बरामद
कुशीनगर : पटहेरवा विद्यालय जाने की बात कर घर से रहस्यमय तरीके से गायब दोनों सगी बहनों को पुलिस ने झारखंड के गढ़वा शहर के एक कपड़े की दुकान से बरामद कर ली है।दोनों सगी बहने पढ़ाई के दौरान घर वालों द्वारा शादी तय करने से नाराज थी।वह चाहती थी कि पढ़ाई करने के बाद उनकी शादी हो।
पटहेरवा के एक गांव की बीएससी व इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली दो सगी बहने बीते 24 जनवरी को विद्यालय जाने की बात कह घर से निकली थी।लेकिन शाम तक विद्यालय से लौट कर घर नही आई तो उनकी माँ ने उनके मोबाइल पर फोन किया।लेकिन उनकी मोबाइल बंद थी।उनकी माँ ने विदेश रह रहे पति से घटना को बताते हुये करीब रिश्तदारों के यहां तलाश की लेकिन कोई सुराग नही लगने पर 27 जनवरी को उनके गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी।पुलिस के खोजबीन में यह खुलासा हुआ कि घर से कुछ नकदी व अपने आभूषण जैसे पायजेब आदि भी वह दोनों बंधक रखी है।तकनीक विधि से पुलिस जांच पड़ताल की तो उनके लोकेशन झारखंड के गढ़वा शहर में मिली।इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुँची तो दोनों एक कपड़े की शोरूम में कार्य करती पाई गई।पुलिस पूछताछ में इन दोनों ने बताया कि परिवार के लोग उन्हें पढ़ना नही बल्कि शादी करना चाहते थे।जबकि वह दोनों आगे भी पढ़ना चाहती थी। इसीलिये वह दोनों घर से यहां चली आईं कि स्वयं कमा कर पढ़ाई करेगी।थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि गायब दोनों बहनों को झारखंड के गढ़वा से बरामद कर लिया गया है।उनसे पूछताछ की जा रही है।
रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड
No Previous Comments found.