बिना लाइसेंस धड़ल्ले से चल रहें हैं अल्ट्रासाउंड व पैथालाजी ,विभाग मेहरबान,संचालक मालामाल
कुशीनगर : जिले में अवैध अस्पतालों के कारगुजारी किसी से छुपी नहीं हैं। कि अवैध अस्पतालों ने कैसे मरीजों को लुटा है और असमय मौत के काल के गाल में मरीजों को धकेला है।लेकिन विभाग के आँख तब खुले और खुलते हैं जब इन अस्पतालों ने कईयों के जीवन लीला समाप्त कर दिया। ऐसे कुछ हाल हैं जिले के दुदही और कुबेरस्थान क्षेत्र में संचालित अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड और पैथालाजी सेंटर का,यहां भी बिना डाक्टर के नवयुवक व नयुवतिया अल्ट्रासाउंड कर रही हैं व खून जांच कर रही हैं। कुछ जगह तो नाबालिक युवक व युवतिया भी इस काम को अंजाम दें रही हैं। इतना ही नहीं अगर सूत्रों की माने तो कुछ अल्ट्रासाउंड पर तो प्रसव पूर्व लिंग की जांच भी हो जा रहा है, बस मोटी रकम चुकानी पड़ रही हैं। यह धंधा ऐसे ही नहीं फल फूल रहा है इसमें कुछ स्थानीय सरकारी अस्पतालों के डाक्टर भी मेहरबान है जो मरीजों को इन निजी अल्ट्रासाउंड व पैथालाजी सेंटर्स पर जांच के लिए भेजते हैं।अब सवाल यह उठता हैं कि जिन डाक्टर के हस्ताक्षर से यह रिपोर्ट जारी होते हैं वह कभी उस सेंटर पर मौजूद रहते हैं कि नहीं?,जो क्षेत्र में सेंटर संचालित हो रहें हैं उनका लाइसेंस हैं या नहीं अगर हैं तो वैध है या नहीं?कभी जिम्मेदार इसकी जांच करने जाते हैं अगर जाते भी हैं तो वास्तव में वास्तविक जांच की जाती है या कोरमपूर्ति तक ही जांच सिमित रह जाती है जिसकी चर्चा आम लोग हमेशा चौराहो पर करते दिख जाते हैं।
रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

No Previous Comments found.