एस पी पब्लिक स्कूल के छात्र रौशन कुमार ने आईआईटी जेईई मेन किया उत्तीर्ण

कुशीनगर : गुरवलिया बाजार स्थित एस पी पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 12 के छात्र रौशन कुमार ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (आईआईटी जेईई मेन) उत्तीर्ण कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनित मणि त्रिपाठी ने बताया कि रौशन किसी भी निजी कोचिंग संस्थान से नहीं जुड़ा था। वह नियमित रूप से विद्यालय की कक्षाओं में उपस्थित रहता था और स्वाध्याय के माध्यम से तैयारी करता था। उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विद्यालय के निदेशक विशाल पाठक ने रौशन को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और छात्र की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर अध्ययन करने की प्रेरणा दी।
बताया गया कि रौशन ने अपनी श्रेणी की कटऑफ से 25 परसेंटाइल अधिक अंक प्राप्त कर यह सफलता हासिल की है। विद्यालय परिवार ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
साथ ही,आज से प्रारंभ हो रही कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा आत्मविश्वास और परिश्रम के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया गया।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.