त्योहारों को लेकर तुर्कपट्टी पुलिस की पैदल गश्त सुरक्षा का दिलाया भरोसा
कुशीनगर - आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तुर्कपट्टी पुलिस ने थानाक्षेत्र के प्रमुख बाजारों व कस्बों में व्यापक पैदल गश्त की। पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का एहसास हुआ और लोगों ने भी प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रिन्स कुमार,दयाशंकर सिंह, विनायक यादव, गौरव कुमार, पवन उपाध्याय, श्यामबिहारी उपाध्याय,राहुल कुमार, कैलाश यादव,अमरजीत चौहान एवं नरसिंह ओझा सहित पुलिस टीम ने क्षेत्र के तुर्कपट्टी बाजार,गुरवलिया बाजार,देवपोखर, सरीसवा, करमैनी बाजार, उजारनाथ, छहूँ, मधुरिया, जोकवा, लाला गुरवलिया एवं झनकौल में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान हेड कांस्टेबल अरविन्द सिंह, श्यामजनम यादव, चंद्रमणि तथा कांस्टेबल रितेश कुमार, रामजी, योगेन्द्र, आलोक, रवि कुमार, जयराम, श्यामसुंदर आदि के साथ पुलिस लाइन से आए लगभग 50 रिक्रूट आरक्षी भी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में व्यापारियों व आम नागरिकों से संवाद कर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर - सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

No Previous Comments found.