अबीर गुलाल व फाग गीतों के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

कुशीनगर - छात्र एवम छात्राओं के द्वारा विद्यावती देवी महाविद्यालय पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने महाविद्यालय के प्रबंन्धक बबलू राय, प्राचार्य डा. अभय राय सहित शिक्षकों, कर्मचारियों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और एक-दूसरे को रंगों के इस पर्व की बधाई दी। समारोह में होलियारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। भोजपुरी होली की मधुर धुनों पर फाग गीतों ने माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। समारोह रंग, संगीत और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। महाविद्यालय के प्रबंन्धक बबलू राय ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है।हमारी सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। इस दौरान सुधीर सिंह,गुड्डू राय,मार्कण्डेय शाही, राजेश यादव, डा. साधना सिंह, राणा प्रताप मिश्रा, मोतीलाल प्रसाद आदि शिक्षक, कर्मचारी, छात्र एवम छात्राए मौजूद रहे।

रिपोर्टर - सुरेन्द्र प्रसाद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.