लखनऊ यूनिवर्सिटी मस्जिद विवाद: छात्रों को दिए गए नोटिस के खिलाफ APCR की कानूनी पहल
लखनऊ यूनिवर्सिटी में मस्जिद को सीज़ कर छात्रों को नमाज़ पढ़ने से रोकने के मामले में हुए विवाद के बाद छात्रों को धारा 126/135 BNSS के तहत नोटिस जारी की गई थी।
इस नोटिस में छात्रों को तलब कर भारी धनराशि के ज़मानत मुचलके से पाबंद करने की मांग की गई थी, जिसे माननीय उच्च न्यायालय की गाइडलाइन के विपरीत बताया जा रहा है।
इसी मामले में आज अहमद रज़ा, शुभम खरवार, तौकीर गाज़ी, नवनीत यादव, प्रेम प्रकाश यादव, प्रसन्न शुक्ला और कांची सिंह की ओर से APCR की टीम ने संबंधित प्राधिकरण के समक्ष जवाब दाखिल करते हुए नोटिस को निरस्त करने की मांग की।
इस दौरान APCR की तरफ से अधिवक्ता नज्मुस्साकिब, अधिवक्ता उमर खालिद, अधिवक्ता आसिफ अकरम, अधिवक्ता साजिद खान और अधिवक्ता नोफिल मेराज मौजूद रहे। APCR ने कहा कि संगठन न्याय के लिए छात्रों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।
रिपोर्टर_ राशिद बिल्लाह
No Previous Comments found.