पत्रकारों की ताकत कलम व उसकी लेखनी होती है- मनोज गुप्ता

कुशीनगर : पत्रकार को निडर होना चाहिए। उसकी शक्ति उसकी कलम व संगठन होता है। किसी भी परिस्थिति में उन्हें गलत समाचारों से कभी भी समझौता नही करनी चाहिए। उक्त विचार गोजए/प्रेस क्लब के पत्रकार बैठक सुदामा देवी कॉम्प्लेक्स स्थित प्रेस कार्यालय पर बतौर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि गोजए पितपत्रकारिता को गलत मानता है। वह कभी भी ऐसे कार्यों का सदा विरोध करता है। वहीं जिला प्रभारी दिनेश यादव ने कहा कि बहुत जल्द ही अन्य तहसीलों का गठन किया जाएगा।पत्रकार उत्पीड़न पर उनका संगठन हर पत्रकार के साथ खड़ा रहेगा।पत्रकारों को अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी से रहना होगा,इससे वे कई समस्याओं से बचे रहेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश मधेशिया,अभिषेक पांडेय, संतोष चौधरी, बृजेश सिंह, मनोज अग्रहरि, दीनदयाल पांडेय,हरेकृष्ण मधेशिया आदि पत्रकार मौजूद रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता मनोज गुप्ता व संचालन बेचू बीए ने किया।

रिपोर्टर - मनोज कुमार गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.