मदरसे के लोगों ने दिखाई मानवता बोले, इस्लाम यही सिखाता है
कुशीनगर : कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत ग्राम सभा सबया आबादकारी में बीते दिनों भीषण आग लगने से लगभग एक दर्जन से ज्यादा घर जल कर राख हो गया तमाम लोगों के आशियाने उजड़ गए, घर के अंदर रखें सभी सामान जलकर राख हो गया लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है ऐसे में उन बेसहारों की मदद करने के लिए, कुशीनगर के पिपरा बाजार में स्थित मदरसा मोहम्मदिया हयातुल उलूम के तरफ से तत्काल मदद जैसे खाने पीने का सामान, आर्थिक सहायता वगैरह मौके पर पहुंच कर किया गया, जब मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना अलाउद्दीन से मदद की वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया कि इस मदद के पीछे राजनैतिक या कोई और मकसद नहीं बल्कि हमारा इस्लाम यह सीखाता है कि हर जरूरत मंद,बेसहारा लोगों की मदद करनी चाहिए चाहे वह जिस समुदाय से भी हो, उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी हम सब मदरसे के अध्यापक गण मदद के लिए तैयार रहेंगे, इस दौरान मदरसे के अध्यापक कारी अब्दुल जब्बार, महबूब अली, जमीर अहमद, मुफ्ती खुर्शीद आलम तथा मदरसे के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लियाl
रिपोर्टर : मोहम्मद आलम


No Previous Comments found.