विकास विरासत और जन कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश- योगी आदित्यनाथ

कुशीनगर - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमकुही राज व फाजिलनगर विधानसभा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते हुए 424 करोड़ की लागत वाली 279 परियोजनाओं का मंगलवार के दिन लोकार्पण व शिलान्यास किया ।तमकुहीराज में योगी आदित्यनाथ भगवान बुद्ध की पावन परिनिर्वाण स्थली एवं भगवान महावीर स्वामी की पावन स्थली पावानगर की तपोभूमि की विकास विरासत लोक कल्याण के संकल्प को नई दिशा प्रदान की।विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र स्वीकृत पत्र एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान किया।तमकुही राज में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरासत का सम्मान और विकास का विस्तार यही डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता है।तपती धूप और भीषण गर्मी के बीच तमकुही राज में उमड़ा जन सैलाब नौजवानों में दिखती जोश यह साबित करती है कि उत्तर प्रदेश की सरकार निरंतर विकास व बेरोजगारी की दिशा में कार्य कर रही है।नौजवानों को रोजगार और नौकरी इस सरकार में प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित की जा रही है।मैं आज इस मंच पर गोरखपुर के सांसद और फिल्म इंडस्ट्रीज में भोजपुरी स्टार रवि किशन को लाया हूं।मुख्यमंत्री ने सभा में युवाओं का जोश देखकर कहा कि कितने लोग फिल्म में काम करना चाहते हैं।काफी युवाओं ने हाथ ऊपर करके अभिवादन करते हुए फिल्म में काम करने का इच्छा प्रकट की उन्होंने कहा कि आप सांसद रवि किशन से मिले निश्चित ही आपको फिल्म एचडी में यह जगह दिलवाने का कार्य करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि तमकुहीराज और फाजिलनगर की जनता डॉक्टर असीम राय सुरेंद्र कुशवाहा को विधायक बनाया देवरिया लोकसभा में सांसद के रूप में शशांक त्रिपाठी को जिताया तो मैं एक वादा करता हूं कि जनता का जो भी विकास से संबंधित प्रस्ताव आएगा उसको सांसद और विधायक के माध्यम से भेंजने का कार्य करें अवश्य ही सरकार उसे पर विचार करके उस कार्य को विकास की गति देने का कार्य करेगी साथ ही कहा कि जिस तरह से आप लोगों ने कुशीनगर जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्र में कमल लहराने का कार्य किया है भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के जिता कर लखनऊ भेंजने का कार्य किया है उसी प्रकार से आने वाले वर्ष 2027 में भी भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान पर मोहर लगाकर अपने विधायकों को लखनऊ भेंजने का कार्य करें आने वाले समय में और विविध कार्य आपके क्षेत्र में होगा।मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में सुझाव दिया कि फाजिलनगर शहर का नाम बदलकर  सरकार पावानगर नामांकरण करना चाहती है जो भगवान महावीर स्वामी की परिनिर्माण स्थली है इससे यहां बौद्ध तीर्थ यात्री बहुत बड़ी संख्या में आना-जाना शुरू करेंगे और इस क्षेत्र का भी विकास होगा और भारत में किसका नाम उज्ज्वल होगा।ऐसे महर्षि के नाम पर  बिचार कर नाम रखना कितना उत्तम होगा।इस पर लोगों ने हाथ उठाकर इस बात की पुष्टि करते हुए स्वीकृति प्रदान की।

जनसभा को सांसद रवि किशन शुक्ला,सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, विधायक डॉक्टर असीम कुमार राय, सुरेंद्र कुशवाहा एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा इत्यादि कई लोगों ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री के इस दौरे को जनपद कुशीनगर एवं आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है विभिन्नपरियोजनाओं के माध्यम से सड़क पर्यटन शिक्षा स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं की मजबूती मिलने की उम्मीद जगी है।कार्यक्रम में यूपी एग्रो अध्यक्ष जगदीश मिश्रा पूर्व विधायक मनीष जायसवाल विधायक विवेक पांडेय मोहन वर्मा विनय गोड़ जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - सुरेन्द्र प्रसाद गोंड 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.