उद्योग व्यापार मंडल उजारनाथ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

कुशीनगर :  उद्योग व्यापार मंडल उजारनाथ बाजार के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार की सायं प्राथमिक विद्यालय उजारनाथ बाजार परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

     समारोह के आथिति रहे मुख्य प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा व विशिष्ठ आथिति सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारी समाज देश और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय गुप्ता,अमरनाथ पांडेय,कन्हैया शर्मा विनोद यादव आदि वक्ताओं ने व्यापारियों की एकजुटता पर बल देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा,बाजार की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा,हरि गोवि चौबे,सतीश चौहान,दिलीप वर्मा,राजा राम,विनय,चन्दन पाठक, श्रीवास्तव,केशवानन्द,रवि तिवारी,कार्यसमिति सदस्य, स्थानीय व्यापारी एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.