तमकुही राज तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शनी लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

कुशीनगर : तमकुही राज तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शनी लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी। स्थानीय तहसील प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य और केंद्रीय सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचने की जानकारी दी। एसडीम आकांक्षा मिश्रा ने बाल विकास परियोजना के पौष्टिक आहार का स्वाद लिया और भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने स्वास्थ्य कुपोषण युक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शिविर लगाकर लोगों को निशुल्क जांच किया गया और निशुल्क दवा वितरण किया गया। और डॉक्टर के द्वारा बदलते मौसम पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। तथा लघु उद्योग के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक रूप से सशक्त होने का संदेश दिया। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सफाई कर्मियों द्वारा भी एक स्टॉल लगाया गया। और एक एक स्टॉल लगाकर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक ढंग से उन्नत खेती करने का सुझाव दिया।
रिपोर्टर : मनोज कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.