कुशीनगर प्रोबेशन घोटाला: ADM की जांच आख्या 16 जून से दबाकर बैठे अधिकारी, मामला पहुंचा लोकायुक्त

कुशीनगर : जिला प्रोबेशन कार्यालय, कुशीनगर में कर्मचारी चयन एवं वित्तीय अनियमितता का मामला अब लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश लोक आयुक्त के पास पहुंच गया है। शिकायतकर्ता अभिषेक कुमार यादव ने तत्कालीन DPO ध्रुव चंद्र त्रिपाठी और DPO अरुण कुमार दुबे के खिलाफ साक्ष्य सहित 9 बिंदुओं पर शिकायत दी है।  

शिकायत में आरोप है - आवेदन तिथि से छेड़छाड़, रेन्डम सूची तोड़कर 22 अभ्यर्थियों को बुलाना, स्कोरिंग में हेराफेरी, सेवानिवृत्ति से 1 दिन पहले 12 नियुक्तियां कर उगाही, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में कमीशनखोरी और बिना अनुमति ₹8 लाख का फर्जी भुगतान।  

सबसे गंभीर बात यह है कि जिलाधिकारी के आदेश पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने पूरे प्रकरण की जांच कर आख्या दिनांक 16-06-2026 को सौंप दी थी, लेकिन 1 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।  

शिकायतकर्ता का कहना है कि "जांच आख्या के बाद भी कार्रवाई न होना लोकतंत्र और शासन व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।" उन्होंने लोकायुक्त अधिनियम 1975 के तहत निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.