कुशीनगर में धूमधाम से मनाया गया धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस एवं गुरु पूर्णिमा समारोह
कुशीनगर : बुधवार को कुशीनगर के राजा कृष्ण महल में Lord Buddha Educational Trust के तत्वावधान में धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस एवं गुरु पूर्णिमा समारोह बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इण्डिया, उ.प्र. पूरब के सौजन्य से किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव ने की, जबकि संचालन भन्ते संघदीप जी ने किया।
नेताओं ने बुद्ध के उपदेशों पर डाला प्रकाश
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। "बुद्ध ने महिला सशक्तिकरण और विश्व शांति का मार्ग दिखाया। हमें उनके पंचशील के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारना होगा तभी समाज में समरसता आ सकती है।"
पूर्व मंत्री डॉ. पी.के. राय ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है। बुद्ध ने पूरी दुनिया को करुणा, मैत्री और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। आज जरूरत है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज से भेदभाव और हिंसा को समाप्त करें।
कार्यक्रम के प्रत्यासी राजेश प्रताप राव 'बंटी' ने कहा कि कुशीनगर बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। यहां आयोजित इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी को बुद्ध के विचारों से जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने विश्व शांति के लिए बुद्ध के उपदेशों को अपनाने पर बल दिया।
जिला अध्यक्ष रामअवध यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बुद्ध का संदेश "चरथ भिक्खवे चारिकं बहुजन हिताय बहुजन सुखाय" आज भी हमारा मार्गदर्शक है। हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक बुद्ध के विचार पहुंचाने होंगे।
कार्यक्रम के संचालक भन्ते संघदीप जी ने उपस्थित जनसमूह को बुद्ध के प्रथम उपदेश और धम्म चक्र प्रवर्तन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज के दिन ही सारनाथ में बुद्ध ने अपने पांच शिष्यों को पहला धर्मोपदेश दिया था।
कार्यक्रम में पवन दुवे,लड्ड़ू महाराज,उस्मान गनी नूरी,श्रीराम यादव, दीपक यादव, पूर्व विधायक कासिम अली,अलाऊदीन, विवेक ओझा,भोला यादव,टीटू ,स्वेता सुरेश,बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाओं, बौद्ध भिक्षुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और बुद्ध वंदना की।
रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड
No Previous Comments found.