तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष आलोक कुमार DGP के 'गोल्ड मेडल' से सम्मानित

कुशीनगर : कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक आलोक कुमार को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस सेवा में उत्कृष्ट, सराहनीय और विशिष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा 'प्रशंसा चिन्ह-स्वर्ण (गोल्ड मेडल)' एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

 उत्कृष्ट सेवा और अपराध नियंत्रण के लिए मिला सम्मान
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में आलोक कुमार द्वारा किए गए विशिष्ट कार्यों की सराहना की गई है। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने, आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और अपराधियों पर नकेल कसने में उन्होंने लगातार बेहतरीन कार्य किया है।

क्षेत्रीय लोगों और पुलिस महकमे में खुशी की लहर
स्वतंत्रता दिवस पर मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान पुलिस महकमे के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार को यह सर्वोच्च सम्मान मिलने पर उनके सहकर्मियों, पुलिस अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.