ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश

कुशीनगर - तहसील तमकुहीराज  नगर पंचायत सहित पिपरा कनक, पटहेरवा, समउर बाजार,करमैनी बाजार व आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। धार्मिक झांकियां, नात-ए-पाक और इस्लामी झंडों के साथ निकले जुलूस का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। हिंदू समुदाय ने भी जुलूस का स्वागत कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

रिपोर्टर - सुरेन्द्र प्रसाद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.