घर के बरामदे में खड़ी नई बाइक उठा ले गए चोर तहरीर
कुशीनगर - पटहेरवा थाना क्षेत्र के सेंदुरिया बुजुर्ग गांव में रविवार की रात अज्ञात चोर घर के बरामदे में खड़ी नई बाइक का लॉक तोड़कर उठा ले गए। सुबह बाइक गायब मिलने पर पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना देने के साथ ही थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चंद्रौटा गांव निवासी गोविंद कुमार तिवारी ने पटहेरवा क्षेत्र के सेंदुरिया बुजुर्ग गांव में नया मकान बनवाया है। रविवार की रात उन्होंने अपनी नई बाइक घर के बरामदे में खड़ी की और अंदर जाकर सो गए। सोमवार सुबह उठने पर बरामदे से बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका।
पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना देने के बाद पटहेरवा थाने में तहरीर देकर बाइक बरामद करने और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।
रिपोर्टर सुरेन्द्र प्रसाद
No Previous Comments found.