बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आये बबलू राय, गरमा गरम खाना बंटवाकर बोले— आगे भी सहायता जारी रखेंगे

कुशीनगर : के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में आई बाढ़ के बाद विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुहीराज के प्रबंधक बबलू राय ने गरमा गरम भोजन  राहत शिविरों तक पहुंचवाई और प्रभावित परिवारों में  भोजन का वितरण कराया तथा आने वाले दिनों में भी सहायता जारी रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बड़ी चुनौती सामने आएगी। हजारों लोगों के घर और रोजगार के साधन नष्ट हुए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यावती देवी महाविद्यालय परिवार प्रभावित लोगों के जीवन को फिर से व्यवस्थित करने में भी सहयोग करेगा। राहत शिविरों में मौजूद परिवारों से बातचीत के आधार पर टीम भविष्य की सहायता योजना तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि सुबह 3 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार भोजन बनवाने के कार्य के कुशल कारीगरों की व्यवस्था कर दी गई है और वितरण की जिम्मेदारी के  साथ ही वितरण व अन्य सहायता के लिए मेरे स्तर से टीम लगाई गई है।  कोविड काल में भी बने थे जरूरतमंदों का सहारा विद्यावती देवी महाविद्यालय के प्रबंधक बबलू राय ने कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की भोजन, पानी की व्यवस्था करने के साथ ही उन्हें घर पहुंचाने में सहायता करके क्षेत्र में अलग पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने चिकित्सा सहायता, शिक्षा, रोजगार और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से जुड़े कई अभियान चलाए।  बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आकर बबलू राय ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि आपदा के समय पीड़ित परिवारों को केवल सोशल मीडिया पर संवेदना नहीं, बल्कि जमीन पर मदद की भी जरूरत होती है। सोशल मीडिया पर हो रही प्रशंसा बबलू राय की मदद से संबंधित तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग उनके इस प्रयास की प्रशंसा कर रहे हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि बबलू राय की इस पहल के बाद अन्य हस्तियां, सामाजिक संगठन और संस्थाएं भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आएंगी।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.