सेवा सेतु अभियान में एक ही जगह मिल रही सरकारी सेवाएं
कुशीनगर : तमकुहीराज मे विकसित भारत 2047 के संकल्प के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे सेवा सेतु अभियान का आयोजन विकास खण्ड तमकुहीराज कार्यालय परिसर में किया गया हैं। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए हैं। शिविर का समापन कल होगा।
शिविर में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था, निराश्रित महिला एवं दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, स्वास्थ्य चिकित्सा समेत कई योजनाओं से संबंधित जानकारी और आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा राशन से जुड़ी समस्याओं और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए भी स्टॉल लगाए गए।
शिविर में पहुंचे लोग अलग-अलग काउंटरों पर अपनी समस्याएं बताते और योजनाओं से संबंधित जानकारी लेते नजर आ रहे है। कर्मचारियों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे है, और निराकरण का कार्य कर लोगो को शासन की योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं।
सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य लोगों को विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करना हैं। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच रहे और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन एवं जानकारी प्राप्त कर रहे है।
रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

No Previous Comments found.