सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. प्रदीप राय जी का स्वागत, उदबोधन कार्यक्रम

कुशीनगर : विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुहीराज, कुशीनगर द्वारा आगामी 17 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को एक विशेष स्वागत, सम्मान कार्यक्रम  का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर हमें आपको यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव हो रहा है कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के माननीय अध्यक्ष डा. प्रदीप राय जी ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में सम्मिलित होने की अपनी अत्यंत बहुमूल्य स्वीकृति प्रदान की है। उनका आगमन और उद्बोधन हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायी होगा।
कानूनी जगत की इस महान विभूति की उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस गरिमामयी समारोह में हम आपको ससम्मान आमंत्रित करते हैं। आप सभी 17 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे सादर आमंत्रित हैं। यह आप सभी का कार्यक्रम है ,इसी संदेश को अपना निमन्त्रण समझकर कार्यक्रम में उपस्थित होकर मुख्य अतिथि की नजरों में क्षेत्र का मान सम्मान बढाने का गौरवशाली क्षण में शामिल होने की कृपा करें। महाविद्यालय परिवार आपका आभारी रहेगा। ????????
कृपया इस निमंत्रण को स्वीकार कर कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं और समारोह की शोभा बढ़ाएं। सुरक्षा कारणों और व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आपसे अनुरोध है कि कृपया कार्यक्रम शुरू होने से 15 मिनट पूर्व अपना स्थान ग्रहण कर लें।
आपकी गरिमामयी उपस्थिति की आकांक्षा में।????????

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.