पुष्पवर्षा, फूल मालाओं के साथ सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का हुआ स्वागत

कुशीनगर : तमकुहीराज  क्षेत्र में आयोजक प्रबंधक  बबलू राय ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान,आगन्तुकों का जताया आभार विद्यावती देवी महाविद्यालय  में आयोजित कार्यक्रम  में राजनीतिक,समाजसेवी, अधिवक्ता व क्षेत्रीय लोग हुए शामिल बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से किया स्वागत ।मुख्य अतिथि ने बच्चों के सवालों के दिए जबाब, किया मार्गदर्शन सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ,प्रदीप राय का शनिवार को उनकी जन्मस्थली कुशीनगर के विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुहीराज में जोरदार स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक बबलू राय, एडवोकेट संजीव राय ने फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री डॉ. पीके राय, कुशीनगर महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय, फजीलतनगर पंचायत अध्यक्ष सुनिता शाही, पड़रौना विनय जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय गुप्ता, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मु. इलियास अंसारी, भाजपा नेता चन्द्रप्रकाश चमन, फाजिलनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, भावी उम्मीदवार व पूर्व जिला पंचायत सदस्य किसान नेता राजेश सिंह समेत क्षेत्र के अधिवक्ताओं, नेताओं, शिक्षकों और व्यापारियों की मौजूदगी में  उनका अभिनंदन किया। और सभी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ प्रदीप राय हाल ही में वर्ष 2026-27 के लिए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं।वही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से स्वागत कर डा प्रदीप राय जी से सवाल किया तो उन्होंने उनको जबाब देते आगे बढ़ने का आवश्यक टिप्स दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के रमेशचंद्र यादव, सुधीर सिंह, गुड्डू राय, राजेश यादव, मार्कण्डेय सिंह, राणा प्रताप मिश्रा, मोतीलाल प्रसाद सहित महाविद्यालय परिवार के शिक्षक, कर्मचारियों ने महत्व भूमिका का निर्वहन किया तो वही कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.